[ad_1]
गणपति महोत्सव के शुभ अवसर पर बॉलीवुड के पावर कपल कहलाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। खबर है कि दीपिका ने 8 सितंबर को एक बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक दीपिका और रणवीर की ओर से इस खबर को लेकर ऑफिशियल कनफर्मेशन नहीं आया है। एक दिन पहले ही इस जोड़े को मुंबई के एक अस्पताल में देखा गया था। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे।
दीपिका और रणवीर के जीवन का यह नया चैप्टर इस जोड़े के साथ-साथ उनके प्रशंसकों के लिए भी महत्वपूर्ण पल है। इस साल फरवरी में दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने घर खुशखबरी आने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे सितंबर में बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी रचाई थी।
रणवीर की पूरी हुई ख्वाहिश
एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद थे। रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले द बिग पिक्चर शो से टेलीविजन डेब्यू किया था। इस शो के प्रमोशनल शूट के दौरान मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह हमेशा से चाहते हैं कि उन्हें दीपिका जैसी बेटी हो।
यह कपल साथ में फिल्म गोलियों की रासलीलाः रामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और 83 में नजर आया है। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म सर्कस में कैमियो भी किया है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीलाः रामलीला के सेट पर हुई थी।
[ad_2]
Source link