[ad_1]
Travel Tips: क्या आप भी विदेश जानें का प्लान कर रहे हैं। तो भारतीयों के लिए कई ऐसे देश जहां वीजा की जरूरत नहीं होती। ये देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल और वीजा फ्री एंट्री देते हैं। यहां जानें के लिए आपको पहले से वीजा लेने की जरूरतन नहीं होती है। भारतीय टूरिस्ट बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं। आइए जानते हैं वीजा फ्री देशों की लिस्ट।
भूटान भारतीय पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा देश है। यहां की खूबसूरत वादियां, जंगल और मंदिर बहुत आकर्षक होते हैं। भारतीय पर्यटक भूटान में 14 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं।
थाईलैंड अपनी खूबसूरत समुद्री तटों, संस्कृति और स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है। यहां भारतीय 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।
नेपाल एक सुंदर और सांस्कृतिक देश है, जहां भारतीयों को किसी भी प्रकार के वीजा की जरूरत नहीं होती। यहां आप बिना किसी परेशानी के घूम सकते हैं।
मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक खूबसूरत द्वीप है, जो अपने समुद्री तटों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। भारतीय यहां 90 दिन तक बिना वीजा के छुट्टियां मना सकते हैं।
मलेशिया में भी भारतीय पर्यटक 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। यहां के खूबसूरत समुद्र तट और टूरिस्ट प्लेस पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
मकाऊ की यात्रा भारतीयों के लिए बहुत आसान है। भारतीय पर्यटक यहां 30 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं और यहां के खूबसूरत स्थानों का मजा ले सकते हैं।
कतर भारतीय पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत करता है। भारतीय यहां बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं, लेकिन यात्रा के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। इन देशों में वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा भारतीयों के लिए बहुत लाभदायक है। बिना वीजा की चिंता किए आप अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद ले सकते हैं और एक यादगार छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।
[ad_2]
Source link