Bank Holiday: मुहर्रम के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

[ad_1]

Bank Holiday on Wednesday: आज बुधवार 17 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं। बुधवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बुधवार 17 जुलाई 2024 को देशभर में मुहर्रम, आशूरा, यू तिरोट सिंग दिवस हैं जिनके कारण बैंक में कामकाज नहीं होगा। यहां जानें देश के किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

आज पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा जैसे सभी राज्यों में बंद हैं।

17 जुलाई को है बैंको की छुट्टी

मुहर्रम: इस्लामी वर्ष यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद ने इस मास को अल्लाह का महीना कहा है। आशूरा इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम की दसवीं तारिख को कहते हैं।

तिरोट सिंग दिवस –  तिरोट सिंग दिवस तिरोत सिंह के सम्मान में मनाया जाता है, जो एक मेघालय के स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने 1800 के दशक में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया था। इस दिन भारतीय राज्य मेघालय में लोकल पब्लिक हॉलिडे होता है।

जुलाई 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट – राज्यों के मुताबिक

17 जुलाई (बुधवार) मुहर्रम/आशूरा/यू तिरोट सिंग दिवस (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे।

21 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

27 जुलाई (शनिवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

28 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

जुलाई 2024 17
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद – आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद – तेलंगाना
अवकाश का विवरण दिन
मुहर्रम/अशूरा/यू तिरोत सिंग डे 17

[ad_2]

Source link

Leave a Comment