[ad_1]
Brazil Plane Crash: साउथ अमेरिका के देश ब्राजील के विनहेडो (साओ पाउलो स्टेट) में 62 यात्रियों को ले जा रहा एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्राजील के टीवी ग्लोबोन्यूज ने एक बड़े क्षेत्र में आग लगने और प्लेन से धुआं निकलने की फुटेज दिखाई है। ग्लोबोन्यूज पर अतिरिक्त फुटेज में एक प्लेन को वर्टिकली नीचे की ओर गिरते हुए दिखाया गया है।
News18 की रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्राजील की क्षेत्रीय एयरलाइन VOEPASS ने साओ पाउलो स्टेट के विनहेडो क्षेत्र में फ्लाइट 2283-PS-VPB के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। कास्कावेल से ग्वारूलहोस हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान में 58 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे।
यात्रियों की स्थिति के बारे में डिटेल्स अभी तक कनफर्म नहीं
एयरलाइन ने कहा कि उसने प्रभावित लोगों की मदद के लिए उपाय लागू किए हैं, लेकिन दुर्घटना के कारण या प्लेन में सवार लोगों की स्थिति के बारे में डिटेल्स अभी तक कनफर्म नहीं हुई हैं। VOEPASS ने कहा कि वह यात्रियों, उनके परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों को जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा रही है।
रॉयटर्स का कहना है कि साओ पाउलो स्टेट की फायर ब्रिगेड ने सोशल मीडिया पर एक प्लेन के क्रैश होने की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि उसने घटना वाले क्षेत्र में 7 क्रू को भेजा है। CNN Brasil की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन रेजिडेंशियल एरिया में गिरा और कई मकानों से टकराया।
[ad_2]
Source link