[ad_1]
Gold Rate Today In India: देश में शनिवार, 22 जून को सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत गिरकर 72,530 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में कीमत 72,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत में भी गिरावट है और यह 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। आइए जानते हैं देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है…
दिल्ली में आज सोने का भाव
22 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज सोने का भाव
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
शहर | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
चेन्नई | 66,950 | 73,040 |
कोलकाता | 66,350 | 72,380 |
गुरुग्राम | 66500 | 72,530 |
लखनऊ | 66500 | 72,530 |
बेंगलुरु | 66,350 | 72,380 |
जयपुर | 66500 | 72530 |
पटना | 66400 | 72430 |
भुवनेश्वर | 66,350 | 72,380 |
हैदराबाद | 66,350 | 72,380 |
इंदौर के सराफा बाजार में 21 जून को सोने में 350 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई। वहीं चांदी के भाव में 150 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। इसके बाद सोने की औसत कीमत 72700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की औसत कीमत 88850 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 21 जून को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की खरीद किए जाने से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 15 रुपये या 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 72,601 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,373.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।
[ad_2]
Source link