[ad_1]
Commodity Market : बजट के बाद से सोने चांदी में गिरावट जारी है। MCX पर सोना 4 महीनों और चांदी 2 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंच गए हैं। सोना 68000 और चांदी 81300 के नीचे कारोबार कर रहे हैं। क्यों गिर रहे हैं इनके दाम। ये बताते सीएनबीसी-आवाज़ की सहयोगी मनीषा गुप्ता ने बताया कि COMEX पर सोना 2380 डॉलर के नीचे दिख रहा है। वहीं, COMEX पर चांदी 28 डॉलर के नीचे चली गई है। 31 जुलाई को अमेरिकी फेड दरों पर फैसला लेगा। चीन की कमजोर मांग ने भी दबाव बनाया है।
सोने की चाल
सोने की चाल पर नजर डालें तो MCX पर 1 हफ्ते में सोना 7 फीसदी टूटा है। वहीं 1 महीने में इसमें 5 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 2024 में अब तक इसमें 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। US (वायदा) में सोने के भाव में 1 हफ्ते में 1 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 1 महीने में इसमें 2 फीसदी की तेजी आई है। जबकि 2024 में अब तक इसमें 15 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। US (स्पॉट) में सोने के भाव में 1 हफ्ते में 1 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 1 महीने में इसमें 2 फीसदी की तेजी आई है। जबकि 2024 में अब तक इसमें 15 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
चांदी की चाल
चांदी की चाल पर नजर डालें तो MCX पर 1 हफ्ते में चांदी 9 फीसदी टूटी है। वहीं 1 महीने में इसमें 6 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 2024 में अब तक इसमें 13 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। US (वायदा) में चांदी के भाव में 1 हफ्ते में 4 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 1 महीने में इसमें 5 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 2024 में अब तक इसमें 17 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। US (स्पॉट) में चांदी के भाव में 1 हफ्ते में 5 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 1 महीने में इसमें 4 फीसदी की कमजोरी आई है। जबकि 2024 में अब तक इसमें 17 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
दाम गिरने से सोने की मांग बढ़ी
बावा ज्वैलर्स गौरव बावा का कहना है कि गोल्ड पर ड्यूटी में हुई कटौती ज्वेलर्स के लिए बहुत अच्छा कदम है। इससे देश में तस्करी से आने वाले गोल्ड की मात्रा में गिरावट आएगी। सरकार को मिलने वाले टैक्स में भी इससे कोई कमी आने की संभावना नहीं हैं। इससे गोल्ड के भाव में आई गिरावट के चलते बाजार में गोल्ड खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। दाम गिरने से सोने की मांग बढ़ी है। कीमतों में गिरावट का फायदा लोगों को मिल रहा है। त्योहारों, शादियों के मद्देनजर खरीदारी बढ़ रही है।
सोने में निवेश करने का अच्छा मौका
विघ्नहर्ता गोल्ड के महेंद्र लुनिया का कहना है कि ये सोने-चांदी में निवेश करने का अच्छा मौका है। सोने के दाम गिरने से बिक्री बढ़ी है। कीमतों के गिरावट का फायदा ज्वेलर्स लोगों को दे रहे हैं। सोना खरीदने वालों की संख्या अचानक बढ़ी है। इस समय अगर सोने में निवेश का मौका मिल रहा है तो इस मौके का फायदा उठा लेना चाहिए। क्योंकि ड्यूटी तो कम हुई है लेकिन सोने से जुड़ी तमाम चुनौतियां अभी भी बनी हुई है। जिसके चलते आगे सोने की कीमतों में बढ़त होनी ही है। इसका फायदा अभी निवेश करने वालों को होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
[ad_2]
Source link