Hathras Stampede: हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी ने दिल्ली में किया सरेंडर, लाया गया UP, आज कोर्ट में होगी पेशी

[ad_1]

Hathras Stampede News: हाथरस कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर ने 5 जुलाई को दिल्ली में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाथरस हादसे के बाद से ही मधुकर फरार था। उस पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। अब गिरफ्तारी के बाद आज (6 जुलाई) देव प्रकाश मधुकर को उत्तर प्रदेश लाया गया है। हाथरस कोर्ट में ज मधुकर को पेश किया जाएगा। भगदड़ की घटना वाले सत्संग के मुख्य सेवादार मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। हाथरस के सिकंदर राव थाने में उसके नाम से FIR दर्ज है।

एक वीडियो संदेश में मधुकर के वकील ए पी सिंह ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल ने दिल्ली में आत्मसमर्पण किया है। जहां उनका इलाज चल रहा था। सिंह ने कहा कि आज हमने देवप्रकाश मधुकर को आत्मसमर्पण करवा दिया है। वकील ने आगे कहा कि हमने पुलिस, एसआईटी और एसटीएफ को बुलाया है।

आज हाथरस कोर्ट में होगी पेशी

मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर से उत्तर प्रदेश पुलिस पूछताछ कर रही है। उसे दिल्ली से यूपी लाया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। देव प्रकाश मधुकर ही हाथरस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक था। वह भोले बाबा का खास आदमी भी है। हादसे के बाद बाबा ने उसी से फोन पर काफी देर तक बात की थी। भगदड़ की घटना के बाद से देवप्रकाश मधुकर घर नहीं लौटा था। उसके परिवार के सदस्य भी लापता हैं। मधुकर के बारे में कहा जाता है कि वह एक समय जूनियर इंजीनियर (JE) था। लेकिन बाद में बाबा सूरजपाल का बड़ा भक्त बन गया। देवप्रकाश मधुकर का घर सिकंदरा राऊ इलाके के दामादपुरा की नई कॉलोनी में है।

अग्रिम जमानत के लिए नहीं करेंग अप्लाई – वकील

इस बीच सुप्रीम कोर्ट में भोले बाबा के लिए पैरवी करने जा रहे वकील एपी सिंह ने भी बयान जारी किया है। सिंह ने कहा कि हमने वादा किया था कि हम कोई अग्रिम जमानत के अप्लाई नहीं करेंगे। इसकी वजह ये है कि हमने कोई गलत काम नहीं किया है। आपको बताया था कि हम देव प्रकाश मधुकर को आत्मसमर्पण करेंगे। उसे पुलिस के सामने ले जाएंगे। उससे पूछताछ करेंगे। जांच में हिस्सा लेंगे। उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना चाहिए। वो हार्ट के रोगी हैं। उसके साथ कुछ भी गलत नहीं होना चाहिए।

Hathras Stampede: पहली बार मीडिया के सामने आया भोले बाबा, कहा – हादसे से दुखी हूं, विश्वास है उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे

[ad_2]

Source link

Leave a Comment