[ad_1]
Indian Bank Special FD: इंडियन बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए स्पेशल Fixed Deposit चला रहा है। इंड सुपर 400 दिन एफडी स्कीम और इंड सुपर 300 दिन नाम से चल रही स्पेशल एफडी में ग्राहक 30 जून तक निवेश कर सकते हैं। इंडियन बैंक इन स्पेशल एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने हाल में ही Fixed Deposit पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। इंडियन बैंक ने 10,000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।
इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी
इंड सुपर 400 दिन एफडी स्कीम (Ind Super 400 days)
यह स्पेशल FD कॉलेबल एफडी है। कॉलेबल एफडी का मतलब है कि इसमें आपको समय से पहले पैसा निकालने का ऑप्शन मिलता है। इंडियन बैंक की इंड सुपर एफडी 400 दिनों की है। इस योजना में 10,000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.00% ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इन स्पेशल एफडी में 30 जून तक निवेश कर सकते हैं।
इंड सुपर 300 दिन (Ind Super 300 days)
इंडियन बैंक की वेबसाइट के मुताबिक स्पेशल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट इंड सुपर 300 दिन (Ind Super 300 days) को 1 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। इस एफडी पर 300 दिनों के लिए 5000 रुपये से लेकर 2 करोड़ से कम तक का निवेश कर सकते हैं। बैंक इस पर 7.05 फीसदी से लेकर 7.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
इंडियन बैंक की रेगुलर एफडी पर रिवाइज इंटरेस्ट रेट
पीरियड | 3 करोड़ रुपये से कम |
रिवाइज दर | |
(% में सालाना) | |
7 दिन से 14 दिन | 2.80 |
15 दिन से 29 दिन | 2.80 |
30 दिन से 45 दिन | 3.00 |
46 दिन से 90 दिन | 3.25 |
91 दिन से 120 दिन | 3.50 |
121 दिन से 180 दिन | 3.85 |
181 दिन से लेकर 9 महीने से कम | 4.50 |
9 महीने से 1 साल से कम | 4.75 |
300 दिन (इंड सुप्रीम प्रोडक्ट)**30.06.2024 तक वैलिड | 7.05** |
1 साल | 6.10 |
400 दिन (इंड सुपर प्रोडक्ट)30.06.2024 तक वैलिड | 7.25 |
1 साल से अधिक से 2 साल से कम तक | 7.10 |
2 साल से 3 साल से कम | 6.70 |
3 साल से 5 साल से कम | 6.25 |
5 साल | 6.25 |
5 साल से ऊपर | 6.10 |
[ad_2]
Source link