[ad_1]
बिहार पुलिस ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET में कथित गड़बड़ियों के मामले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात देवीपुरा पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर के नजदी एक घर से उन्हें हिरासत में लिया। सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (देवघर सदर) ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया, “बिहार पुलिस ने हमें जानकारी दी थी। हमारी पहचान के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। सभी संदिग्धों को बिहार ले जाया गया है।”
उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि संदिग्ध कथित तौर पर झुनू सिंह नाम के व्यक्ति के घर पर रह रहे थे। देवघर पुलिस की तरफ से जारी बयान के अनुसार, संदिग्धों की पहचान परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, बलदेव कुमार उर्फ चिंटू, प्रशांत कुमार उर्फ काजू, अजीत कुमार, राजीव कुमार उर्फ कारू और पंकू कुमार के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के नालंदा जिले के निवासी हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पांच मई को NEET-UG की परीक्षा कराई थी, जिसमें करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसके नतीजे चार जून को घोषित किए गए, लेकिन उसके बाद बिहार जैसे राज्यों में प्रश्नपत्र लीक होने के अलावा कई दूसरी खामियों के आरोप भी लगे।
RJD ने स्थगित किया अपना विरोध प्रदर्शन
इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की झारखंड इकाई ने नीट ‘पेपर लीक’ मुद्दे पर शनिवार को रांची में होने वाले अपने विरोध-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।
RJD प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रश्नपत्र लीक मामले के विरोध में यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका जाना था।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसे स्थगित कर दिया है, क्यूंकि हमने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।’’
[ad_2]
Source link