[ad_1]
नए आपराधिक कानून के तहत देश की राजधानी दिल्ली में पहला मामला दर्ज किया गया है। यह मामला दिल्ली के कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता 2023 (Bharatiya Nyaya Sanhita 2023) के तहत यह मामला एक स्ट्रीट वेंडर के खिलाफ दर्ज किया गया है। इस FIR में वेंडर के खिलाफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे बिक्री करने और आवाजाही में रुकावट डालने के आरोप लगाए गए हैं। रेहड़ी-पटरी वाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) ने 163 साल पुराने आईपीसी की जगह ली है। इसमें कई तरह के अपराधों के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। आज से पूरे देश में तीनों नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू हो गए है। इसके साथ ही अंग्रेजों द्वारा बनाए गए तीनों पुराने कानून इंडियन पीनल कोड 1860, क्रिमनल प्रोजीसर कोड (CrPC) 1898, 1973 और इंडियन एवीडेंस एक्ट 1872 कानून खत्म हो गए हैं।
अपडेट जारी है….
[ad_2]
Source link