Trading Strategy : Nifty के 25800 की ओर बढने की उम्मीद, Bank Nifty 52800 के लिए तैयार – trading strategy nifty is expected to consolidate around 25400 bank nifty may cross 52800

[ad_1]

Nifty Trading Strategy: निफ्टी 50 में एक दिन की तेज बढ़त के बाद कंसोलीडेशन देखने को मिला। 13 सितंबर को मुनाफावसूली के कारण बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। हालांकि, साप्ताहिक आधार निफ्ट में 2 फीसदी की बढत हुई। इससे वीकली टाइम फ्रेम पर पर एक बुलिश एंगुलफिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बना जो तेजी का संकेतक है। अगर निफ्टी 50 इंडेक्स संभावित समेकन के बीच 25,100 से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 25500 का लक्ष्य हासिल हो सकता है। उसके बाद 25800 इसक अगला पड़ाव होगा। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर बैंक निफ्टी 52000 से ऊपर बंद होता है और टिका रहता है, तो इसके 52800 की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

शुक्रवार को निफ्टी 50 32 अंकों की गिरावट के साथ 25,357 पर पहुंच गया था। जबकि बैंक निफ्टी 166 अंकों की तेजी के साथ 51,938 पर बंद हुआ था। एनएसई पर 1,551 शेयरों में तेजी आई, जबकि 904 शेयरों में गिरावट आई थी।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलविया का कहना है कि बुलिश एनगल्फिंग फॉर्मेशन की पुष्टि के लिए पिछले हफ्ते के हाई से ऊपर के ब्रेक की जरूरत है। इससे तेजी के संकेत मिलेगा। चार्ट पैटर्न से पता चलता है कि अगर निफ्टी 25,500 के स्तर को पार करता है और उससे ऊपर बना रहता है, तो इसमें खरीदारी बढ़ सकती है। इसके चलते इंडेक्स 25,700-25,900 की ओर बढ़ता दिख सकता है। हालांकि, अगर इंडेक्स 25,200 के स्तर से नीचे टूटता है, तो बिक्री का दबाव इंडेक्स को 25,000-24,800 की ओर धकेल सकता है। इस हफ्ते निफ्टी के सकारात्मक रुझान के साथ 25,800-24,800 के दायरे में धूमता दिख सकता है। वीकली स्ट्रेंथ इंडेक्स आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) अपनी रिफरेंस लाइन को पार करने के कगार पर है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

अहम रजिस्टेंस: 25,500, 25,650

अहम सपोर्ट: 25,250, 25,100

रणनीति: 25,300 के आसपास निफ्टी खरीदें, 25,200 पर स्टॉप-लॉस और 25,550-25,600 का लक्ष्य रखें।

एंजेल वन के राजेश भोसले का कहना है कि आगे हमें गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए। बाजार में कमजोरी के कोई तत्काल संकेत नहीं हैं। आगामी फेड नीति के साथ संभावित वैलैटिलिटी को ध्यान में रखते हुए ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुक करना सही हो सकता है। निफ्टी के लिए, 25,200 पर तत्काल सपोर्ट जबकि 25,000-24,970 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। ऊपर की ओर, 25,500-25,600के जोन में तत्काल रजिस्टेंस है जो “बेयरिश वोल्फ वेव” रिवर्सल ज़ोन के साथ नजर आ रही गै। इसके बाद 25,800 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस है। बाजार में आगे वौलैटिलिटी बढ़ सकती है।

अहम रजिस्टेंस: 25,500, 25,600, 25,800

अहम सपोर्ट: 25,200, 25,000, 24,970

रणनीति: आगामी इवेंट्स को ध्यान में रखते हुए, ट्रेडर्स को जोखिम को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए गिरावट पर खरीदारी करना और उच्च स्तरों पर मुनाफ़ा बुक करना चाहिए।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बैंक निफ्टी – आउटलुक और पोजिशनिंग

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलविया का कहना है कि बैंक निफ्टी ने पिछले हफ्ते 1,361 अंकों की बढ़त दिखाई। वीकली चार्ट पर इंडेकस ने एक बुलिश कैंडल बनाई है जो पिछले सप्ताह की चाल को पूरी तरह से घेर लेती है, जिससे एक “बुलिश एंगुलफिंग” कैंडलस्टिक बनता है। यह एक बुलिश पैटर्न है। इस फॉर्मेशन की पुष्टि के लिए पिछले सप्ताह के हाई से ऊपर ब्रेक के ब्रेक की जरूर होगी। जो तेजी की पुष्टि करेगा।

चार्ट पैटर्न से पता चलता है कि अगर बैंक निफ्टी 52,000 के स्तर को पार करता है और उससे ऊपर बना रहता है तो इसमें तेजी बढ़ सकती है। जिससे बैंक निफ्टी 52,500-52,700 की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, अगर इंडेक्स 51,650 के स्तर से नीचे टूटता है, तो बिक्री का दबाव इसे 51,500-51,200 की ओर ले जा सकता है। इस हफ्ते बैंक निफ्टी के तेजी के रुझान के साथ 52,700-51,200 के रेंज के भीतर कारोबार कर सकता है।

अहम प्रतिरोध: 52,200, 52,500

अहम सपोर्ट: 51,750, 51,500

रणनीति: 51,750 के करीब बैंक निफ्टी खरीदें, 51,500 पर स्टॉप-लॉस और 52,200-52,350 का लक्ष्य रखें।

एंजेल वन के राजेश भोसले का कहना है कि बीते सप्ताह के दौरान, बैंक निफ्टी को 89 ईएमए पर सपोर्ट मिला और इसने हाल ही में ऊपर की ओर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को तोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण उछाल को ट्रिगर किया। “इंवर्स हेड एंड शोल्डर” पैटर्न का गठन निकट अवधि में मजबूत प्रदर्शन का संकेत देता है। इस सप्ताह बैंक निफ्टी के लिए 51,200-51,000 पर मजबूत सपोर्ट रहेगा जो 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के साथ मेल खा रहा है। अगर तेज जारी रहती है, तो बैंक निफ्टी 53,000 के पिछले स्विंग हाई को छू सकता है।

अहम सपोर्ट: 52,500, 52,800, 53,000

अहम रजिस्टेंस: 51,500, 51,200, 51,000

रणनीति: बैंक निफ्टी के आने वाले सप्ताह में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से बाहर निकलने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है। ट्रेडर्स को सकारात्मक रुख बनाए रखना चाहिए, गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए और बैंक निफ्टी के घटकों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment