[ad_1]
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने फिर तबादला एक्सप्रेस शुरू हो गई है। कई IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस बार कई जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। सूबे में 29 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें 13 जिला अधिकारी भी शामिल हैं। यानी 13 जिलों के DM बदल गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन की लिस्ट के मुताबिक, कुशीनगर, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़, फतेहपुर, प्रयागराज, आगरा, शाहजहांपुर, जौनपुर, शामली, हमीरपुर, हाथरस, अमरोहा, मैनपुरी के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है।
प्रमुख सचिव कृषि रविन्द्र को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिलाधिकारी आगरा भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त, प्रभारी चकबंदी आयुक्त और विशेष सचिव राजस्व की जिम्मेदारी सौंप गई है।
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
इसके अलावा मैनपुरी के डीएम रहे अविनाश कृष्ण सिंह को प्रभारी महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा बनाया गया है। नवीन कुमार जीएस को सिंचाई विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं आजमगढ़ के डीएम रहे विशाल भारद्वाज को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। कुशीनगर के डीएम रहे उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के डीएम नवनीत सिंह चहल को आजमगढ़ का डीएम बनाया गया है। शामली के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को जिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया है। इसी तरह जौनपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जिलाधिकारी प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस डॉक्टर दिनेश चंद्र को जिलाधिकारी जौनपुर बनाया गया है।
सी इंदुमती बनाई गईं विशेष सचिव
वहीं फतेहपुर की डीएम सी इंदुमती चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग की विशेष सचिव बनाई गई है। आईएएस अरविंद कुमार चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। घनश्याम मीणा को हमीरपुर डीएम, राहुल पांडेय को हाथरस डीएम, निधि गुप्ता वत्स को अमरोहा डीएम, अंजनी कुमार सिंह को मैनपुरी डीएम बनाया गया है। शाहजहांपुर के डीएम रहे उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
जुलाई में हुआ था यूपी में कई IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
इससे पहले जुलाई में यूपी में कई IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया था। श्याम नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक एटा के रूप में तैनाती दी गई थी। गौरव बंशवाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी और अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया था। नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक हरदोई बनाया गया था। ईराज राजा को गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।
[ad_2]
Source link