[ad_1]
सोशल मीडिया की ताकत दिनों दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। कोई भी घटना हो उसे सोशल मीडिया में आने में देर नहीं लगती। इसके बाद यह पूरी घटना दुनियाभर में फैल जाती है। गुजरात के राजकोट से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे। इस हैरान कर देने वाले वीडियो में एक पुरुष महिला पर थप्पड़ों की बारिश कर रहा है। पलक झपकते ही न जाने कितने थप्पड़ जड़ चुका है। इसके बाद महिला कराहने लगी। यह वीडियो गुजरात के राजकोट शहर के एक शो रूम का बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकोट शहर में कपड़ों के शोरूम की मालकिन महिला पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। उसने सिर्फ 5 सेकंड में ही 8 थप्पड़ बरसा दिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना 23 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन की बताई जा रही है।
पैसों के लेनदेने को लेकर हमला
राजकोट के अमीन मार्ग पर एक कपड़ों का शोरूम है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी चिराग चंद्राना गांघी ग्राम के राजकोट में रहता है। पीड़िता उसे भाई की तरह मानती है। महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए बिजनेस में पैसा लगाए। चिराग पहले बैंक में काम करता था। उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से उसने महिला के कपड़ों का बिजनेस शुरू किया। पीड़िता अपने मां और बहन के साथ रहती है। चिराग के साथ वो बतौर बिजनेस पार्टनर काम शुरू कर दिया। रक्षाबंधन के दिन चिराग ने महाल से 2 लाख रुपये मांगे। पीड़ित महिला 2 लाख रुपये चेक कर जरिए देना चाहती थी। वहीं चिराग 2 लाख रुपये कैश मांग रहा था। इसी बात पर झगड़ा हो गया और चिराग ने थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।
રાજકોટ શહેરના અમીનમાર્ગ પર કપડાનો શો રૂમ ચલાવતી એક માતા-પિતા વગરની યુવતીને તેના જ માનેલા ભાઇ એવા ભાગીદારે બે લાખ રૂપિયા બાબતે કપડાના શો રૂમમાં ગત તા.23 ઓગસ્ટના રોજ રક્ષાબંધનના દિવેસ જ બેફામ ફટકારી હતી અને સાંજે 4.56 કલાકે ધડાધડ આઠ ફડાકા ઝીંકી દીધા હતાં. pic.twitter.com/0rnX4Clj1U
— Our Rajkot (@our_rajkot) September 7, 2024
आरोपी ने पीड़िता को दी धमकी
थप्पड मारने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी उस पर मामला वापस लेने का दबाव बनाने लगा। फिर महिला ने हिम्मत करके मालवीय नगर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
[ad_2]
Source link