Video: चिकन बन गया जानलेवा, शौहर ने बीवी को छत से बाहर फेका, दिल दहला देगा वीडियो

[ad_1]

किसी भी इंसान के अंदर इंसानियत होना बेहद जरूरी होता है। वरना फिर इंसान और जानवर में फर्क ही क्या होगा और इंसानियत कहती है कि हमेशा जरूरतमंद की मदद करना चाहिए। किसी पर जुल्म-अत्याचार नहीं करना चाहिए। हालांकि आज कल की दुनिया में ऐसे बहुत कम ही लोग हैं, जो इंसानियत दिखाते हैं। बहुत से लोग अपने चाहने वालों पर भी जुल्म करते हैं। यहां तक कि अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ते हैं। कुछ ऐसा ही मामला पड़ोसी पाकिस्तान में सामने आया है। कहा जा रहा है कि बीवी ने चिकन से नहीं बनाया था। उसमें मसाला कम था। इससे शौहर भड़क गया और उसे उठाकर छत से नीचे फेंक दिया।

घटना पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित नॉनेरियन चौक की बताई जा रही है। यहां शालीमार रोड के पास रहने वाली मरियम को उसके पति ने छत से नीचे फेंक दिया। इसकी वजह ये रही कि शौहर को चिकन खाने में फीका लगा। उसमें मिर्च मसाला कम था। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है। लोग वीडियो देखकर सहमे हुए हैं।

अस्पताल में भर्ती है महिला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला छत से नीचे गिर गई। उसे भयंकर चोट लगी। वह जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। तभी वहां कुछ लोग उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। उसे उठाने लगते हैं। चोट की वजह से वो कराहने लगी। महिला को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौजूदा समय में महिला की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। मरियम के पैरों में गंभीर रूप से चोट आई है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि वो पैरों के बल पर जमीन पर गिरी। इस दौरान वो उठ भी नहीं पाई।

पुलिस ने दर्ज कर लिया है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। यही नहीं मुख्य आरोपी शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसके अलावा अधिकारियों ने महिला की सास और उसके देवर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सास का नाम शाजिया और देवर का नाम रोमान बताया जा रहा है।



[ad_2]

Source link

Leave a Comment