[ad_1]
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) में ही मामूली गिरावट है। बाकी में तो 6 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 3 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 3.54 फीसदी की गिरावट के साथ 63,953.29 डॉलर (53.45 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब तीन फीसदी कमजोर हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.37% की गिरावट आई है और यह 2.34 लाख करोड़ डॉलर (195.55 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7008 हजार करोड़ डॉलर (5.86 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.40% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.20 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.90 फीसदी हिस्सेदारी है।
वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी
अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। एक हफ्ते में एक्सआरपी करीब 3 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान टेथर और यूएसडी क्वॉइन भी ग्रीन जोन में हैं लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में डॉगक्वॉइन करीब 13 फीसदी, टॉनक्वॉइन 11 फीसदी से अधिक, सोलाना करीब 11 फीसदी, कार्डानो करीब 9 फीसदी, बिटक्वॉइन 4 फीसदी से अधिक, बीएनबी करीब 4 फीसदी और एथेरियम करीब आधा फीसदी टूटा है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
क्रिप्टो | मौजूदा भाव | 24 घंटे में उतार-चढ़ाव |
बिटक्वॉइन (BitCoin) | 63,953.29 डॉलर | (-) 3.54% |
एथेरियम (Ethereum) | 3,502.37 डॉलर | (-) 2.85% |
टेथर (Tether) | 0.9994 डॉलर | (-) 0.03% |
बीएनबी (BNB) | 585.94 डॉलर | (-) 3.48% |
सोलाना (Solana) | 132.19 डॉलर | (-) 6.21% |
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) | 0.9999 डॉलर | (-) 0.01% |
एक्सआरपी (XRP) | 0.4912 डॉलर | (-) 1.74% |
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) | 0.1245 डॉलर | (-) 2.39% |
टॉनक्वॉइन (TonCoin) | 7.13 डॉलर | (-) 1.84% |
कार्डानो (Cardano) | 0.3852 डॉलर | (-) 2.61% |
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
[ad_2]
Source link