Layoff News: UKG में 2200 एंप्लॉयीज की छंटनी, पिछले साल भी दिया था तगड़ा झटका

[ad_1]

UKG Layoff: यह साल आधा से अधिक गुजर चुका है लेकिन छंटनी की तलवार अभी थमी नहीं है। अबकी बार इसकी मार यूकेजी के एंप्लॉयीज पर पड़ी है। इसकी मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी ने बुधवार को करीब 2220 एंप्लॉयीज की छुट्टी कर दी है। कंपनी के सीईओ क्रिस टॉड ने कहा कि वर्कफोर्स का आकार करीब 14 फीसदी घटाया गया है। इसके अलावा कंपनी के कुछ एंप्लॉयीज ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) पर इस छंटनी के बारे में खुलासा किया। छंटनी के पहले यानी पिछले महीने के आखिरी तक मौजूद डेटा के मुताबिक इसके 15,882 एंप्लॉयीज थे। यह मैसाचुसेट्स में स्थित है और सबसे बड़े सॉफ्टवेयर डेवलपर्स में शुमार है।

मौजूदा एंप्लॉयीज और कंपनी के प्रवक्ता ने क्या कहा?

यूकेजी में काम कर रहे एक सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर ने लिंक्डइन पोस्ट में में लिखा कि आज यूकेजी में कई एंप्लॉयीज की छंटनी हो गई। जिन लोगों की छंटनी हुई है, उनके लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, और यह महत्वपूर्ण है कि सभी एक कम्यूनिटी के रूप में एक दूसरे का समर्थन करने के लिए साथ आएं। इसे लेकर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के ढांते में बदलाव हो रहा है। इसका फोकस अब ग्रोथ के लिए अहम एरियाज और लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजी पर है। छंटनी से कंपनी को अपने रिसोर्सेज को नई दिशा में लगाने और प्रोडक्ट इनोवेशन के अहम एरियाज में निवेश करने में मदद मिलेगी।

पिछले साल भी UKG में हुई थी छंटनी

अपने ई-मेल में कंपनी के सीईओ ने कहा कि पहले छंटनी का काम अगले हफ्ते में करना था लेकिन जब इसे लेकर काफी बातें होने लगीं और कंपनी के भीतर भी काफी चर्चा होने लगी तो आज ही इसका ऐलान करने का फैसला किया गया। यह पहली बार नहीं है, जब यूकेजी में छंटनी हुई है। इससे पहले पिछले साल 2023 में कंपनी ने अपने वैश्विक वर्कफोर्स को 1.7 फीसदी घटाया था और उस समय दुनिया भर से कंपनी ने 265 एंप्लॉयीज की छंटनी की थी। इस बार छंटनी सिर्फ अमेरिका में हुई है।

Layoff News: UKG में 2200 एंप्लॉयीज की छंटनी, पिछले साल भी दिया था तगड़ा झटका

Most New Stock Market Investors: सबसे अधिक इन राज्यों और जिलों से निकले नए निवेशक, लद्दाख-त्रिपुरा भी नहीं है पीछे

[ad_2]

Source link

Leave a Comment