[ad_1]
Deadliest Snakes: किसी जहरीले सांप के काटने पर मरने का चांस कैंसर, हार्ट अटैक या एक्सिडेंट में मरने की आशंका से कम होता है। लेकिन फिर भी दुनिया में ऐसे कई जहरीले सांप हैं जिनके काटने के पलभर में मौत हो सकती है। हम यहां जिन सांपों के बारे में बात कर रहे हैं वो उष्णकटिबंधीय इलाकों में रहते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 9 सबसे जहरीले सांपों के बारे में।
इसमें सबसे नौंवे नंबर पर हैं Black Mamba. अपने काले मुंह की वजह से इसे ब्लैक माम्बा कहते हैं। इनका रंग ग्रे से लेकर डार्क ब्राउन तक होता है। ये सांप काफी लंबा और तेज होता है और इसके काटने पर शायद ही कोई बच पाए। फिर भी माना जाता है कि जब तक कोई इन्हें ना छेड़े ये काटते नहीं है। यह सांप पथरीली सवाना में रहता है। यह सांप जमीन पर वहां पाए जाते हैं जहां दीमक के टीले रहते हैं। Black Mamba को दीमक के साथ रहना पसंद है।
आठवें नंबर पर दुनिया का सबसे खतरनाक सांप yellow chin है। इस प्रजाति के सांप बहुत आक्रामक होता है। इस प्रजाति का एक सांप ओकिनावा हाबु (Okinawa habu) है जो रुकुयु आइलैंड में इनसानी निवासी के आसपास रहता है। वहीं दूसरी तरफ सेंट्रल अमेरिका का फेर-दे-लैंस (fer-de-lance) है जिसके काटने पर इनसानों के बचने की उम्मीद बिल्कुल नहीं बोती।
दुनिया का सातवां सबसे खतरनाक सांप Boomslang है। यह सांप अपने शिकार पर झपट्टा मारते हुए अपने शरीर के पिछले हिस्से को पेड़ से चिपकाकर रखता है जबकि आगे के हिस्से को बिना हिलाए डुलाए आगे बढ़ाता है जिसकी वजह से यह पेड़ की किसी शाखा की तरह रहता है। इस सांप के मुंह में पीछे की तरफ दांत होते हैं और यह अपने शिकार को चबाकर उसमें तब तक जहर भरता है जब तक शिकार मर ना जाए।
दुनिया का छठा सबसे खतरनाक सांप Eastern Tiger Snake है। यह सबसे ज्यादा पाया जाने वाला सांप है। यह ऑस्ट्रेलिया और इसके आस पास के द्वीपों पर पाया जाता है। यह सांप अपने शिकार पर हमला करने से पहले अपने शरीर को अफ्रीकी कोबरा की तरफ चिपटा लेता है।
दुनिया का पांचवां सबसे खतरनाक सांप Saw Scaled viper है। माना जाता है कि इस सांप के काटने की वजह से हर साल सबसे ज्यादा लोगों की मौत होती है। इससे ज्यादा मौत होने के मायने हैं कि यह सांप ज्यादा आक्रामक है। यह जल्दी और ज्यादा लोगों को काटता है जिसकी वजह से ज्यादा लोगों की मौत होती है।
करैत सबसे जहरीले सांपों में से एक है। यह कोबरा की प्रजाति का सांप है। इसके जहर से लोगों को लकवा मार जाता है।
तीसरे नंबर पर दुनिया का सबसे खतरनाक सांप किंग कोबरा है। इसके जहर में बहुत ज्यादा मात्रा में न्यूरोटॉक्सिंस होता है जिससे लोगों को पैरालैसिस हो जाता है। किंग कोबरा इतना जहरीला है कि इसके जहर से कुछ घंटों में ही एक विशाल हाथी मर सकती है। अगर इस सांप के जहर का इलाज ना किया जाए तो 50 से 60 फीसदी लोग इसके काटने के बाद मारे जाते हैं।
दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप कोस्टल टाइपन (Oxyuranus scutellatus) है। इसके काटने के बाद अगर इलाजा ना किया जाए तो 80 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है।
दुनिया का सबसे जहरीला सांप
दुनिया का सबसे जहरीला सांप वेस्टर्न टाइपेन (Oxyuranus microlepidotus) है। इसके जहर में टैपोक्सिन (taipoxin) पाया जाता है। हैरानी का बात है कि यह जहर न्यूरोटॉक्सिन, प्रोकॉगुलेंट्स और म्योटॉक्सिन का एक जटिल मिश्रण है। इस जहर से मांसपेशियों में लकवा मार देता है और सांस लेने में दिक्कत होती है।
[ad_2]
Source link